Vistaar NEWS

Morena: आधे दाम में बेची जा रही थी एक्सपायर शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

Expired liquor was being sold at half price.

आधे दाम में बेची जा रही थी एक्सपायर शराब

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना के दिमनी क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 20 दिन पहले एक्सपायर हो चुकी शराब को ठेकेदार द्वारा आधे दाम पर बेचा जा रहा है. इससे शराब पीने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, दिमनी क्षेत्र में एक्सपायर शराब की बिक्री का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, दिमनी के ठेके पर एक्सपायर हो चुकी शराब के पउआ 40 रुपये में बेचे जा रहे हैं, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर यही शराब 70 से 75 रुपये तक में बिकने की बात सामने आई है.

एक्सपायर शराब भेजने पर आबकारी अधिकारी निलंबित

रिपोर्ट के अनुसार, 18 जून को आबकारी विभाग के मदिरा भंडारगृह से 260 पेटियां एक्सपायर शराब की दुकानों पर भेजी गई थीं. मामला सामने आने के बाद जांच की गई और तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया.

दिमनी में 100 रुपये में तीन पउआ का लालच

दिमनी में कथित तौर पर 100 रुपये में तीन पउआ दिए जाने की बात सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब की निर्धारित न्यूनतम कीमत 66 रुपये और अधिकतम कीमत 76 रुपये है. ऐसे में इससे कम कीमत पर शराब बेचना लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन माना जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपायर शराब की गुणवत्ता खराब हो सकती है. इससे उल्टी, पेट दर्द और किडनी प्रभावित होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बताया गया है.

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

अब बड़ा सवाल यह है कि एक्सपायर शराब आखिर दुकानों तक पहुंची कैसे और इसकी बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगी? मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

ये भी पढे़ं- Morena: नगर निगम की बड़ी लापरवाही! महीनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन, वार्ड की गलियां बनीं तालाब, घरों में कैद हुए रहवासी

Exit mobile version