Vistaar NEWS

दतिया: 35 साल पुराने मामले में दायर याचिका पर घनश्‍याम सिंह का पलटवार, राजेंद्र भारती पर लगाए गंभीर आरोप

Ghanshyam Singh and Rajendra Bharti

घनश्‍याम सिंह और राजेंद्र भारती

Datia News: दतिया में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ चुनाव याचिका दायर किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव याचिका पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी द्वारा मिलकर दायर की गई है.

घनश्‍याम सिंह ने बताया 35 साला पुरान मामला

घनश्याम सिंह के अनुसार, चुनाव याचिका जिस मामले को लेकर दायर की गई है, वह करीब 35 वर्ष पुराना मामला बताया जा रहा है. उनका कहना है कि उन्हें अभी तक इस याचिका की पूरी जानकारी नहीं है और न ही पुलिस अथवा न्यायालय की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना दी गई है. उन्हें केवल याचिका दायर किए जाने की जानकारी मिली है.

राजेंद्र भारती पर लगाए आरोप

घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव के दौरान भी उनके द्वारा उनके खिलाफ विरोध और गतिविधियां की गई थीं. घनश्याम सिंह का दावा है कि इन्हीं गतिविधियों के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित किया है.

विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी से निष्कासन के बाद निर्धारित अवधि पूरी होते ही उनके खिलाफ चुनाव याचिका दायर की गई. उन्होंने इसे लगातार राजनीतिक दबाव और प्रचार हासिल करने की कोशिश से जोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है.

हालांकि, चुनाव याचिका में लगाए गए वास्तविक आरोप, उसकी कानूनी स्थिति और न्यायालय में प्रकरण की वर्तमान स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर सामने आ सकेगी.

ये भी पढे़ं- क्या दतिया में फिर होगा उपचुनाव? HC पहुंचा मामला, जानें क्या है विधायक घनश्याम सिंह पर आरोप

Exit mobile version