Pritam Lodhi Son Dinesh Lodhi:मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बता दें, कोर्ट ने शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी स्थायी गिरफ्तारी वारंट जार कर दिया है. बता दें कि, प्रीतम लोधी का बेटा लगभग दो साल से उपस्थित नहीं हुआ है. उसपर हत्या के प्रायस मामले में केस दर्ज है.
कोर्ट ने क्या कहा ?
अपने सेशन न्यायाधीश कपिल सोनी की अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि, आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाता, तब तक प्रकरण से जुड़े रिकॉर्ड और जब्त सामान को सुरक्षित रखा जाए.
पुलिस ने कहा-आवारा किस्म का है आरोपी
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस छावनी थाने के प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह के बयानों और पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी जानबूझकर पुलिस और अदालत से बच रहा है. पुलिस ने यह भी कहा है कि, आरोपी आवारा किस्म का है और ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बाहर ही रहता है. वह फने गांव में भी केवल एक-दो महीने के लिए ही आता है.
हत्या के प्रयास में केस दर्ज
बता दें दिनेश के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज है. वह कभी भी व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर नहीं हुआ. 23 अगस्त 2024 से 16 मार्च 2026 तक वह कोर्ट आया ही नहीं बस हाजिरी माफी के आवेदन लगाता रहा. इसके चलते कोर्ट ने उसकी जमानत और बंधपत्र निरस्त कर वारंट जारी किया था. इसके अलावा पहले एट्रोसिटी कोर्ट से भी उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हो चुका है.
