Bhopal: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, स्कूटी-सिलेंडर ले गए चोर, नल की टोटियां तोड़ीं

Bhopal Crime News: भोपाल स्थित बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है. चोर घर में ताला तोड़कर घुसे और स्कूटी एवं सिलेंडर चुराकर भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ टीटी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है.
bjp mla pritam lodhi

भोपाल: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास पर चोरी

Bhopal Crime News: भोपाल स्थित बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है. चोर घर में ताला तोड़कर घुसे और स्कूटी एवं सिलेंडर चुराकर भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ टीटी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी खबर सामने आई है. भतीजे राजेश लोधी ने बताया कि 45 बंगला क्षेत्र सरकारी आवास में 23 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे ताला लगाने के बाद दोपहर 12 बजे शिवपुरी चले गए थे. इसके बाद से आवास में कोई नहीं था.

राजेश लोधी 30 सितंबर की रात 11 बजे शिवपुरी से भोपाल लौटे तो देखा कि का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था. खोजबीन में पता चला कि बंगले से एक स्कूटी और दो सिलेंडर गायब है. इसके साथी ही नल की टोटियां टूटी हुई हैं. इसके बाद राजेश लोधी ने टीटी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया.

ये भी पढ़ें: LPG Connection Blocked: MP के 35 लाख एलपीजी कनेक्शन हुए ब्लॉक, जानें क्या है वजह

पुलिस मामले की जांच में जुटी

टीटी नगर पुलिस ने राजेश लोधी की शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है. इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोर किस रास्ते घर में घुसे? कब चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पहचान की कोशिश की जा रही है.

कैबिनेट मंत्री के बंगले को निशाना बनाया

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था. चोर उनके सरकारी आवास से ट्रॉफियां और मोमेंटो चुराकर ले गए थे. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक की तरह देखा जा रहा है. वहीं, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास से पीए का लैपटॉप चुरा ले गए थे.

ज़रूर पढ़ें