Gwalior Gaurav Vistaar Samman: विस्तार न्यूज के मंच पर राजनीति के क्षेत्र के धुरंधर शामिल हुए, जहां सामाजिक सरोकार से लेकर राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. ग्वालियर विस्तार सम्मान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा – विरोध का स्तर मतभेद तक हो मनभेद तक नहीं. इंदौर में हुए राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मिमिक्री को भी दुखदाई बताया.
कौन-कौन शामिल हो रहे हैं?
इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल और भिंड सांसद संध्या राय समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पानी की योजना पर मेरा अभी सुखद अनुभव नहीं रहा है. पानी की विस्तारीकरण योजना ले आया था, करीब 8-10 साल पहले. लेकिन आज तक शुरू नहीं हो सकी. इसलिए हम खुद अंदर जाकर देखने पहुंच गए और पाइप में घुस गए.
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब मुझे कोई पद की लालसा नहीं है. बहुत हो गया, 6 बार विधायक, 5 बार मंत्री, बस अब मुझे पार्टी का काम चाहिए. पार्टी मुझे काम देते है रहे फिर चाहे वह दिल्ली चुनाव का हो, मध्य प्रदेश चुनाव का हो या फिर बिहार चुनाव का हो. पार्टी से जो भी काम मिलेगा वह मैं पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा.
कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार मैंने नहीं गिराई, अपने वजन से गिर गई. कमलनाथ की नाकामी से गिर गई. कांग्रेस के अंदर भाजपा का क्या रोल. कांग्रेस के नेता टूटे, विधायक टूटे, उसमें भाजपा का क्या रोल?
गौरव विस्तार सम्मान में बोले नरोत्तम मिश्रा– राहुल गांधी ने कभी हार नहीं मानी, कभी ईवीएम में गड़बड़ी तो कभी वोट चोरी, इन्होंने हमेशा दूसरों पर अपनी गलती का ठीकरा फोड़ा ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता ये कहें कि हमारा नेता फेल हो गया.
विस्तार न्यूज के मंच पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय-कमलनाथ चले हुए कारतूस हैं.
गौरव विस्तार सम्मान में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा और कंपटीशन दोनों ही जरूरी है लेकिन अगर कंपटीशन हो तो वह हेल्दी होना चाहिए.मै पिछले तीन साल से विधायक है. प्रहलाद पटेल बहुत अच्छा काम करते है. इसके साथ उन्होंने कहा कि 2028 में जो विधानसभा चुनाव होने है उसमें 100 परसेंट इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि कि मैने राहुल गांधी से एक कार्यक्रम ग्वालियर में भी करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा हम जो विकास के लिए प्रयास करते हैं वह अन्यथा लिया जाता है क्योंकि हम विपक्ष के हैं. हमे प्रशासन उतना सहयोग नहीं मिलता. अगर हमारी बात सरकार में सुनी जाए तो हम ग्वालियर क्षेत्र में निश्चित ही कई इंडस्ट्रियां ला सकते हैं.
सनानत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवती प्रसाद शुक्ला ने कहा-इस बार नए साल पर लोग गोवा नहीं गए थे राम मंदिर गए. हम से ज्यादा हमारे देश का युवा धर्म का समझता है सनातन को समझता है. राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए हुए उन्होंने कहा जो आदमी मां को सम्मान नहीं दे सकता है मैं उसे इंसान नहीं मानता है. देश को तोड़ने वाले लोग धूर्त हैं…
बीजेपी में कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया. सरपंच बना तो जनता ने चुना, पार्षद बना तो जनता ने चुना और विधायक बना तो जनता चुना लेकिन पार्टी में कभी पद नहीं लिया- पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी
पिछोर के जेन-जी देश में सबसे खुश हैं. टॉप टेन में आने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल देते हैं. इसके साथ ही मां, गुरु और प्रिंसिपल को स्वर्ण पदक देते हैं – पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी
कांग्रेस में राहुल गांधी के आगे कोई युवा नहीं चलता – आशीष ऊषा अग्रवाल
देश का युवा टू वे कम्यूनिकेशन चाहता है. युवा देश को तोड़ने वाला नहीं चाहता है. राहुल गांधी को राष्ट्रवादी युवा पसंद नहीं करता – आशीष ऊषा अग्रवाल
राहुल गांधी एक फेल्ड प्रोडक्ट हैं, कांग्रेस और उनके नेता नई-नई पैकेजिंग में बेचने की कोशिश करते हैं – आशीष ऊषा अग्रवाल
मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर उन्होंने कहा कि स्वरूप वही है. माइक्रो से मैक्रो की ओर बढ़ गए हैं, अलग-अलग राज्यों में परिस्थितियां अलग हैं. काम करने का तरीका बदल जाता है. अतिथि देवो भव: की भावना होती है. पत्रकारों ही क्यों मेरे लिए कोई भी आया सभी को साथ लेकर चलता हूं – आशीष ऊषा अग्रवाल
राजनीति में विचारों और शैली को लेकर परिवर्तन आया है. कॉलेज में था तब परिस्थिति कुछ और थी. अब राजनीति के साथ अपना हित जुड़ गया है – रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री
आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा कि 2028 विधानसभा चुनाव में मुरैना से सिंगरौली तक लडेंगे चुनाव. 78 सीटें ऐसी रहेंगी, जहां पर हम फाइट में रहेंगे. प्रदेश में आजाद समाज पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गी. इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे.
दतिया का चुनाव उतार चढ़ाव और अप्रत्याशित रहा. एक को टारगेट करके मैंने चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी ने आउट कर दिया – दामोदर यादव, आजाद समाज पार्टी
मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या नर्सिंग को लेकर है. 2021 में जिन्होंने एडमिशन लिया लेकिन आज तक कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है. उन्हें दूसरे कॉलेज में शिफ्ट करना चाहिए. प्रदेश में 7000 से ज्यादा डॉक्टरों की कमी है. नर्सों की कमी है क्योंकि ट्रेनिंग नहीं हो पा रही है – मितेंद्र दर्शन सिंह, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव
24 लाख बच्चे के साथ धोखा हुआ. नीट पेपर लीक 2020 को हुआ. इसके बाद 2026 में भी हुआ. 132 करोड़ जो शिक्षा का बजट है, इसमें से 90 फीसदी तो नीट अभ्यर्थी की ओर से आता है – मितेंद्र दर्शन सिंह, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव
जेन जी को साधने की जरूरत नहीं है. वह पहले से ही सधा हुआ है. उसे पता है कि उसे क्या करना चाहिए – मितेंद्र दर्शन सिंह, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव
कांग्रेस के समय घोटाला हुए. उन्होंने ए से लेकर जेड तक घोटाला किया है – लाल सिंह आर्य
जनसंघ से लेकर आजतक युवाओं और अनुभवी लोगों के बीच सामंजस्य रहा है. ये बीजेपी में हमेशा रहा. देश की दो सबसे बड़ी पार्टी हैं, बीजेपी और कांग्रेस. बीजेपी ने युवाओं को आगे बढ़ाया. कांग्रेस ने नहीं, इसलिए उनकी दुकान बंद हो गई – लाल सिंह आर्य
युवाओं को स्वस्थ रहना चाहिए. समृद्ध रहना चाहिए, इसके साथ ही युवाओं नशे से दूर रहना चाहिए. आज युवाओं की सबसे बड़ी समस्या नौकरी है, लेकिन जॉब देने वाला बनना चाहिए ना कि नौकरी करने वाला- देवेंद्र सिंह तोमर
जिंदगी में सकारात्मक रहना चाहिए. नकरात्मकता होती है तो वो भी चेहरे भी दिखाई देती है – देवेंद्र सिंह तोमर
युवाओं से निश्चित पर बात करना चाहिए. युवा विकास चाहता है. राजनीतिक पार्टियों को उनसे बात करना चाहिए – देवेंद्र सिंह तोमर
विपक्ष लेगेसी लेकर चलती है. बीजेपी में युवाओं को मौका मिलता है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अभिषेक को मौका दिया – देवेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान 2026: पक्ष और विपक्ष के नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद जल्द
ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान 2026: थोड़ी देर में होगा शुरू
