Live: आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा- राहुल फेल्ड प्रोडक्ट, कांग्रेस नई पैकिजिंग में बेचने का प्रयास करती है

Gwalior Gaurav Vistaar Samman LIVE: विस्तार न्यूज के मंच पर राजनीति के क्षेत्र के धुरंधर शामिल होने जा रहे हैं. सामाजिक सरोकार से लेकर राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा होगी.
Gwalior Gaurav Vistaar Samman

ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान 2026

Gwalior Gaurav Vistaar Samman LIVE: विस्तार न्यूज के मंच पर राजनीति के क्षेत्र के धुरंधर शामिल होने जा रहे हैं. सामाजिक सरोकार से लेकर राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा होगी. ग्वालियर विस्तार सम्मान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया जा रहा है.

कौन-कौन शामिल हो रहे हैं?

इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल और भिंड सांसद संध्या राय समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें