Vistaar NEWS

Gwalior: 3.30 घंटे में 3400 किसिंग मार्क, पुलिस ने ‘किसिंग कार’ पर लगाया 5500 का जुर्माना, जानें क्या पूरा मामला

Gwalior kissing mark car viral police imposed 5500 rupees fine

ग्वालियर: किसिंग मार्क वाली कार वायरल, पुलिस ने लगाया 5500 रुपये का जुर्माना

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पोस्ट पर व्यूज पाने के लिए एक युवक ने कार को ‘किसिंग मार्क’ से भर दिया. युवक की गर्लफ्रेंड ने ही गाड़ी पर किसिंग मार्क दिए. अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

ग्वालियर में एक कार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. कार पर प्यार के एक-दो नहीं, बल्कि करीब 3400 किसिंग निशान बनाए गए हैं. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3 घंटे 30 मिनट में 3400 किसिंग मार्क बनाए.

कार पर इस अनोखे अंदाज में बने निशान देखकर लोग भी हैरान रह गए. मामला सामने आने के बाद कार गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस की नजर में आई. पुलिस ने कार को रोककर यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की.

5500 रुपये का जुर्माना लगाया

जांच के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपए का चालान काट दिया. कार पर बने किसिंग निशानों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया. किसिंग मार्क वाला वीडियो युवक ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपलोड कर दिया, जिसे एक दिन में ही 55 लाख व्यूज मिले.

ये भी पढ़ें: Gwalior News: ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाई कोर्ट सख्त, सैंपलिंग के बीच निगम कमिश्नर का ट्रांसफर

कार को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी रुककर इसे देखने लगे. हालांकि पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने किसिंग निशान नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन बताया गया है. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब यह अजब-गजब कार शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

Exit mobile version