Gwalior News: “मेरे तो पारिवारिक संबंध…”, पुलिस पर ही मढ़ दिया आरोप! STF इंस्पेक्टर केस में महिला के बदले सुर
लड़की की प्रतिकात्मत फोटो, STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार जाटव
Gwalior news: ग्वालियर जिले के एसटीएफ टीआई आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामले बीते दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पीड़ित महिला ने अपनी एफआईआर वापिस लेते हुए पुलिस पर ही दवाब बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे डराया और धमकाया भी है. इसके लिए उसे कस्टडी में भी रखा गया.
महिला के यू-टर्न से फंसा पेंच
महिला के अनाचक से इस यू टर्न से मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. पीड़िता का कहना है कि आनंद कुमार जाटव से तो उसके परिवारिक संबंध है. महिला ने पुलिस का ही आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मेडिकल जांच के नाम पर उसे कई बार अस्पताल के कई चक्कर लगवाएं और एफआईआर कराने का दवाब बनाया.
महिला ने बताया डेढ़ साल पुराना विवाद
महिला ने यू-टर्न लेते हुए खुलासा किया कि उसके पिता का आनंद कुमार जाटव से लेन-देन को लेकर करीब ढेड़ साल पहले विवाद हुआ था. वही भी आपस में निपट गया थी. उसी विवाद का हवाला देकर पुलिस ने उसे बुलाया और आनंद कुमार के खिलाफ जबरिया दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, महिला का अपने पति से 2022 से अलगाव को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान उसकी पहचान थाटीपुर थाने में तैनात तत्कालीन एसआई आनंद कुमार से हुई थी. महिला ने उस दौरान आरोप लगाया था कि केस में मदद का भरोसा देकर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बताचीत शुरू कर दी.
शुरूआत में महिला ने लगाए थे आरोप
महिला के अनुसार 10 अक्तूबर 2022 की रात आरोपी उसके किराए के कमरे पर पहुंचा, उसने पत्नी को कैंसर होने और उसकी हालत गंभीर होने की बात कही तथा पत्नी की मौत के बाद शादी का भरोषा देकर दुष्कर्म किया. महिला का आरोप था कि इसके बाद आरोपी करीब 3 साल तक उसके साथ लिव-इन में रहा और बाद शादी से मुकर गया. लेकिन अब महिला के यू-टर्न ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.
ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़ियों पर किया पथराव