Vistaar NEWS

Gwalior Accident: चेकपोस्ट पर भी नहीं रुका ट्रक, जानिए कैसे हुआ शीतला मंदिर हादसा, ड्राइवर फरार

Gwalior shitla mata mandir accident 14 devotees killed truck enter without permission

ग्वालियर: हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक

Gwalior Shitla Mata Mandir Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार दरमियानी देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. धान के बोरों से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया. ट्रक ने 45 लोगों को कुचल दिया. जानकारी के मुताबिक अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का इलाज जयारोग्य समेत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. इस हादसे के बाद से ड्राइवर फरार हो गया है.

‘चेकपोस्ट पर भी नहीं रुका ट्रक’

बेलगाम ट्रक जिस रास्ते से मौत लेकर आया, वहां से ट्रकों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है. रात करीब 1.30 बजे धान के बोरों से भरा एक ट्रक वहां रुका. वह पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अनियंत्रित हो गया, नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया.

उन्होंने आगे बताया कि सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ. मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Gwalior Accident: ग्वालियर में भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 लोगों की मौत

नवरात्रि की वजह से ज्यादा भीड़

बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक की टक्कर से दीवार गिर गई. इसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए. इस हादसे ने विकराल रूप लिया क्योंकि यहां नवरात्रि की वजह से भीड़ ज्यादा थी. अष्टमी-नवमी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला. वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि 2 बजे घटना हुई और सुबह 4 बजे अस्पताल ले जाया गया.

Exit mobile version