MP News: ग्वालियर में भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 लोगों की मौत
MP News: चीनौर रोड पर ढलान के नजदीक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया.
ग्वालियर में भीषण हादसा
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार रात शीतला माता मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. चीनौर रोड पर ढलान के नजदीक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया.
हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…