Vistaar NEWS

Gwalior: उधार दिए थे पैसे जब वापस मांगे तो हैवान बनी महिला, पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया

Gwalior crime

पीड़ित की तस्वीर

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस घटना में युवक गंभीर रुप से झुलस गया. युवक ने अब चार महीने इलाज के बाद थाने पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गुरुवार को अटैप्ट टू मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल रामजी का पुरा निवासी ऋषभ उर्फ लालू चौहान फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था. लालू चौहान के पड़ोस में रहने वाली सरिता ने करीब 8 महीने पहले अपने बेटे के इलाज के लिए लालू चौहान से मदद मांगी थी. इस पर ऋषभ ने भी तीन-चार किश्तों में उसे 50 हजार रुपये उधार दे दिए थे. काफी समय बाद जब ऋषभ ने रकम वापस मांगी इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया.

विवाद के बाद महिला बनी हैवान

महिला अपने घर के अंदर गई और पेट्रोल लेकर आई और ऋषभ उर्फ लालू चौहान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही ऋषभ सड़क की तरफ भागा और पास की नाश्ते की दुकान के सामने गिर पड़ा. दुकानदार ने बोरे और पानी की मदद से आग बुझाई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल (JAH) के बर्न वार्ड लेकर पहुंचे.

ऋषभ के इलाज पर 4 लाख का खर्चा

परिजनों ने बताया कि ऋषभ के इलाज में करीब 4 लाख रुपये खर्च हो गए. डॉक्टरों ने एक और प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत बताई है, जिस पर करीब 4 लाख रुपए और खर्च होने का अनुमान है. बहोड़ापुर थाना टीआई आलोक परिहार ने बताया कि आरोपी महिला घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ट्विशा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI, 4 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार

Exit mobile version