Panna News: सीएम मोहन यादव का पन्ना दौरा, दी 184 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बृहस्पति कुंड ग्लास ब्रिज का किया उद्घाटन

Panna News: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दिव्यांगजनों सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की. इस राशि का लाभ प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला.
cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

इनपुट- सौरभ

Panna News: पन्ना जिले को आज विकास की नई सौगात मिली, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना पहुंचे. मुख्यमंत्री ने करीब 184 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. इसके साथ ही उन्होंने पन्ना की प्रसिद्ध प्राकृतिक धरोहर बृहस्पति कुंड में निर्मित आकर्षक ग्लास ब्रिज का उद्घाटन कर इसे प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी तथा क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे.

35 लाख हितग्राहियों को मिली पेंशन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दिव्यांगजनों सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की. इस राशि का लाभ प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अगले साल में मेडिकल कॉलेज की उद्घाटन में जरूर आऊंगा.

ये भी पढ़ें –‘चुनाव बाद में पहले हिसाब करूंगा…’, जीतू पटवारी ने अधिकारियों को धमकाया, बोले- सरकारें आती-जाती रहेंगी

पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए.

ज़रूर पढ़ें