Vistaar NEWS

Morena: दोने की पूरी सब्जी खा गया युवक फिर दिखी मरी हुई छिपकली, अब फूड इंस्पेक्टर ने लिया एक्शन

morena aloo sabji lizard

मुरैना: आलू की सब्जी में मिली मरी हुई छिपकली

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) सिहोनिया में एक मिठाई दुकान पर नाश्ते की सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. घटना के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत थाने में की. जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाद्य सामग्री के नमूने लिए.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अंबिका मिष्ठान भंडार से 5 समोसे और 5 बेड़ई खरीदी थीं. इसके बाद थाने के पास बैठकर नाश्ता करने के दौरान जब सब्जी लगभग खत्म हो गई, तो दोने में मरी हुई छिपकली दिखाई दी. छिपकली देखकर ग्राहक के होश उड़ गए.शिकायतकर्ता ने तत्काल मामले की जानकारी सिहोनिया थाने में दी. शिकायत के बाद खाद्य विभाग को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फूड विभाग के अधिकारी अनिल परिहार मौके पर पहुंचे और दुकान से खाद्य सामग्री के नमूने लिए.

साफ-सफाई पर भी उठे सवाल

अधिकारी ने नमूनों की जांच कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है. घटना सामने आने के बाद दुकान पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अब खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाश्ते की सब्जी में छिपकली कैसे पहुंची और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Morena: स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने पर कांग्रेस नेता शेर तोमर ने चंबल नदी में लगा दी छलांग, पुलिस ने बाहर निकाला

Exit mobile version