Vistaar NEWS

मुरैना में बेखौफ बदमाश! घर पर 2 मिनट में 16 राउंड गोलियां चलाई, मकान मालिक ने छिपकर बचाई जान, आरोपी फरार

Morena four miscreants fired 16 rounds in two minutes incident was captured on cctv

मुरैना में बेखौफ बदमाश, 2 मिनट में की 16 राउंड फायरिंग

Morena Firing News: मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. मकान मालिक ने छिपकर जान बचाई. फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

आजाद नगर कॉलोनी में रविवार (21 जून) को रात करीब 10.55 बजे 4 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों ने घर पर 2 मिनट में 16 राउंड फायरिंग हुई. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों के निशाने पर आजाद नगर निवासी राधेश्याम थे. चश्मदीदों का कहना है कि बाइक पर सवार होकर आए थे. बाइक को घर के मेन गेट से टकरा दी. इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

मकान मालिक ने छिपकर बचाई जान

बताया जा रहा है कि घर के मेन गेट पर बाइक टकराने से तेज आवाज आई. इसी दौरान राधेश्याम घर से बाहर निकले. बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. मकान मालिक ने दीवार की ओट लेकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पैसे के लेन-देन का विवाद है.

ये भी पढ़ें: मुरैना: एक्सपायरी शराब कांड में जिला आबकारी अधिकारी पर लटकी तलवार, 205 पेटी बिकने के बाद खुली पोल!

वारदात सीसीटीवी में कैद हुई

फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि चार आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान राहुल मिश्रा के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक राहुल एक शातिर बदमाश है. फिलहाल अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है.

Exit mobile version