Vistaar NEWS

Morena News: 15 अगस्त को सूना मिला किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र, न कर्मचारी न ध्वजारोहण, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

morena

morena

मुरैना। मध्य प्रदेश सरकार जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई दिनों से तिरंगा यात्राओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर रही है, वहीं मुरैना जिले के किशनपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के दिन ही व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई.

ग्रामीणों ने क्या बताया ?

ग्रामीणों के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे तक उप स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. केंद्र परिसर में ध्वजारोहण की व्यवस्था भी नजर नहीं आई. उप स्वास्थ्य केंद्र को सूना देखकर ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ग्रामीणों ने प्रभारी से किया संपर्क

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी रश्मि से फोन पर संपर्क किया. ग्रामीणों के मुताबिक, प्रभारी ने बताया कि उनकी कुछ मजबूरियां हैं, जिसके चलते वह उप स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच सकीं.

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति और ध्वजारोहण नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार और प्रशासन लोगों को स्वतंत्रता दिवस मनाने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए जागरूक कर रहे हैं, ऐसे में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ही राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

Exit mobile version