Vistaar NEWS

मुरैना में अस्पताल के सामने लगे ठेलों पर विवाद, सरपंच पति ने हटाने की मांग की; एसडीएम बोलीं – जांच के बाद होगी कार्रवाई

morena street carts dispute sdm says action will be taken after inquiry

मुरैना: अस्पताल के पास ठेले लगाने पर विवाद

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के पोरसा तहसील के ग्राम लला का पूरा स्थित नवीन शासकीय अस्पताल के सामने सड़क किनारे फल, नाश्ता एवं अन्य खाद्य सामग्री के ठेले लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ग्राम पंचायत के सरपंच पति खोयला ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के सामने बिना पंचायत की अनुमति के ठेले एवं अस्थायी दुकानें संचालित की जा रही हैं.

सरपंच पति का क्या कहना है?

सरपंच पति का कहना है कि इन ठेलों के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों, एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. उन्होंने प्रशासन से अस्पताल के सामने लगे कथित अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने की मांग की है.

एसडीएम ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई होगी

इस संबंध में अंबाह एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में ठेले एवं दुकानें नियमों के विरुद्ध पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की जांच और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: 3 करोड़ से बने वेंडर मॉल का लोकार्पण बना सियासी अखाड़ा! बड़वानी में मंच से नारे लगे- कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

Exit mobile version