Vistaar NEWS

Morena: ‘जेल जाओ या पैसे दो!’ सबलगढ़ थाने के ASI का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Morena Video of Sabalgarh police station ASI demanding a bribe goes viral

मुरैना: सबलगढ़ ASI का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामबाबू निबोरिया का कथित तौर पर रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को गांव में पानी के रिंगा (पाइप) को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष माहौर सहित अन्य लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था.जमानत के लिए थाने पहुंचे आरोपियों से ASI ने कथित रूप से कहा, “या तो जेल जाओ, या फिर पैसे दो, यहीं से छोड़ दूंगा.”

पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया आना बाकी

आरोप है कि नोटिस पर छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की गई. फरियादी ने बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.
फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास में चली गई युवक की जान, सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक करने लगे; भिंड में देर से अस्पताल पहुंचने पर हो गई मौत

Exit mobile version