Vistaar NEWS

मुरैना में युवती ने डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Morena: Deputy Collector Arvind Mahor Arrested on Rape Charges

मुरैना: दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर गिरफ्तार

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मुरैना की रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से हुई थी. उस समय माहौर सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ.

पीड़िता ने शिकायत में क्या कहा?

पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत में कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को उसे घूमाने के बहाने मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया गया. इसके बाद सरकारी आवास और ग्वालियर स्थित एक फ्लैट में भी कई बार उसका शोषण किया गया.

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी ने शादी के बदले पांच करोड़ रुपये नकद और एक माह के लिए युवती को किसी अन्य व्यक्ति के साथ भेजने जैसी आपत्तिजनक मांग की थी. शिकायत में मोबाइल फोन में मौजूद कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्यों का भी उल्लेख किया गया है.

ये भी पढ़ें: मुरैना: राशन डीलर की ‘हिटलरशाही’, अंगूठा लगवाकर न राशन दिया न पैसे, जानें पूरा मामला

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version