नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद भारी विरोध, दतिया जिलाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया जिलाध्यक्ष समेत बीजेपी कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा.
MP News: नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है. दतिया जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा समेत पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है. जिलाध्यक्ष समेत समर्थकों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अगर नरोत्तम मिश्रा को 24 घंटे में उम्मीदवार घोषित नहीं किया तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे.
सभी पार्षदों ने इस्तीफा दिया
पत्र में जिलाध्यक्ष ने लिखा, ‘मैं रघुवीर सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दतिया अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करने के बाद निर्णय लेता हूं कि पार्टी द्वारा दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में लिया गया निर्णय एकतरफा और पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुये दिया गया है.
मैं अपने समस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया, बड़ीनी के समस्त पार्षदगण और दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समेत सामूहिक रूप से दायित्वों से इस्तीफा देते हैं. पार्टी चौबीस घण्टे में प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा को नहीं बनाती है तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मी इस्तीफा देंगे. पूरी ताकत से विरोध करेंगे.’
‘अगर कोई स्थानीय उम्मीदवार होता तो निराशा ना होती’
टिकट का जैसे ही फैसला लिया गया, वैसे ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय आ गए हैं. बाहर जाम लगा दिया. मैं कार्यालय के अंदर था, इसके बाद कार्यकर्ता भी अंदर आ गए. उन्होंने सभी ने मेरे आवेदन पर हस्ताक्षर किया. सभी ने सामूहिक इस्तीफा दिया है. पार्टी नेतृत्व को इसपर विचार करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान होता है. कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ है. आशुतोष तिवारी से दतिया का कोई लगाव नहीं है. अगर कोई स्थानीय उम्मीदवार होता तो भी इतनी निराशा नहीं होती. सभी लोग नरोत्तम मिश्रा को पसंद करते हैं. इसलिए सभी नरोत्तम मिश्रा को दतिया में चाहते हैं.