Vistaar NEWS

कौन हैं ASI वीरेंद्र तिवारी? जिन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित, बहादुरी की जमकर की तारीफ

Union Minister Jyotiraditya Scindia honored ASI Virendra Tiwari Shivpuri railway station

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ASI वीरेंद्र तिवारी का सम्मान किया

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार (1 सिंतबर 2026) को RPF में तैनात ASI वीरेंद्र तिवारी को सम्मानित किया. पटका और माला पहनाकर उनकी जमकर तारीफ की. कैबिनेट मंत्री स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे शेयर भी किया.

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF ASI वीरेंद्र तिवारी को सम्मानित किया. उन्होंने 30 अगस्त को चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में नीचे गिर रही एक महिला को तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म पर खींचकर उनकी जान बचाई थी. यह बहादुरी और संवेदनशीलता ही हमारे जवानों की पहचान है, जय हिंद.

‘आपके जैसे बहादुरों की जरूरत है’

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीरेंद्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, ‘आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है. आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है.’ उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे बहादुर और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: Morena News: कुर्सी छोड़ अचानक जमीन पर बैठ गए एसपी धर्मराज मीणा, फिर जो हुआ..

महिला की बचाई थी जान

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया. वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं. ड्यूटी पर तैनात ASI वीरेंद्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली. उनकी तत्परता, ड्यूटी के प्रति लगन और बहादुरी को लेकर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Exit mobile version