Vistaar NEWS

ग्वालियर: ब्रेन सर्जरी के दौरान मरीज गाता रहा ‘पल-पल दिल के पास’, डॉक्टर निकालते रहे दिमाग का ट्यूमर

Gwalior News

डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी

ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जरा सोचिए कि डॉक्टर किसी मरीज का ब्रेन ट्यूमर निकाल रहे हैं और वह मजे से बेड पर लेटे हुए ‘पल-पल दिल के पास’ गाना गुनगुना रहा है. ये एकदम फिल्मी सीन लगता है न? लेकिन ये किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक सच्ची घटना हैं.

निजी अस्पताल की गई सर्जरी

ये घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की है. शहर के एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. अमित श्रीवास्तव ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक की मदद से ऐसा ही जटिल आपरेशन किया. मरीज के दिमाग से ट्यूमर निकालने के लिए सवा घंटे तक सर्जरी चली. इस दौरान मरीज अपना पसंदीदा गाना पल-पल दिल के पास गाता रहा और डॉक्टर ब्रेन ट्यूमर निकालते रहे.

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम मरीजे के हाथ और पैर की गतिविधियों पर भी बराबर नजर बनाएं हुए थे. सफल सर्जरी के बाद शहर के किलागेट निवासी 45 वर्षीय मरीज के दिमाग में मौजूद ट्यूमर को हटाया गया.

अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डॉ. सुधीर राजोरिया के मुताबिक, न्यूरोसर्जन डॉ. अमित श्रीवास्तव ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक की मदद से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

डॉ. अमित श्रीवास्तव ने दी जानकारी

डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया, मरीज के दिमाग के बाएं हिस्से के पैराइटल रीजन में मेनिंजियोमा नाम का ट्यूमर था. इसके कारण मरीज के दाएं हाथ और पैर में कमजोरी आने लगी थी. जांच में पता चला कि ट्यूमर ऐसी जगह मौजूद था, जिसके आसपास शरीर की गतिविधियों और बोलने की क्षमता को नियंत्रित करने वाले महत्वपूर्ण हिस्से थे. ऐसे में सामान्य तरीके से ऑपरेशन करने पर मरीज की बोलने या हाथ-पैर चलाने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा था.

इसी वजह से डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान डॉक्टर लगातार मरीज से बातचीत करते रहे और उसके हाथ-पैरों की गतिविधियों के साथ बोलने की क्षमता पर नजर रखते रहे.

Exit mobile version