Indore: जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी, चौकीदार को भनक भी नहीं लगी और चोरों ने कर दिया हाथ साफ

Indore: इंदौर में एक बार फिर से रात के समय बदमाशों में जैन मंदिर से करीब 10 लाख रुपये की कीमत की चांदी की मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
Indore news

सीसीटीवी तस्वीर

Indore: इंदौर में एक बार फिर से चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है. रात के समय बदमाशों में जैन मंदिर से करीब 10 लाख रुपये की कीमत की मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया. घटना सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की है, जहां सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक चोर रात 2.18 बजे मंदिर में घुसे और 42 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद 3 बजे वहां से भाग गए.

मंदिर से 5 चांदी की मूर्तियां गायब

बदमाशों ने 5 चांदी की मूर्तियां, एक मिक्स धातुओं की मूर्ति, एक शिला, 2 शांति, 2 शांति धारा और 28 कलश चोरी हुए हैं. बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले से ही मंदिर की रेकी कर रखी थी और पूरा प्लान तैयार था. बस चोर सही समय का इंतजार कर रहे थे. मंदिर के चौकीदार और सफाई कर्मी को इस चोरी के बारे में भनक तक नहीं लगी.

चौकीदार ने बताया कि…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह अंजू नाम की महिला मंदिर में दर्शन करने आई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों और जैन समाज के सदस्यों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया. मंदिर 1998 में 10 हजार स्केयर फीट पर बना है. कुछ दिनों पहले एक अन्य मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी. मंदिर की चौकीदारी करने वाले राकेश त्रिवेदी ने बताया कि रोजाना की तरह रात को 10.30 बजे मंदिर के पट बंद किये थे. सुबह 5 बजे खोला तब चोरी के बारे में पता चला.

ये भी पढ़ेंः बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर का क्या है हाल? देखिए ताजा अपडेट

ज़रूर पढ़ें