Indore News: इंदौर से इन 4 शहरों के लिए आज से हवाई सेवा बंद, उड्डयन मंत्री करेंगे टर्मिनल 1 का उद्घाटन

Indore News: डीजीसीए द्वारा उड़ानों के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल में इंदौर ने देश के इन चार शहरों के लिए उड़ाने बंद होने जा रही हैं.
Indore News

देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा

Indore News: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा उड़ानों के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल में इंदौर से देश के चार अलग-अलग शहरों का हवाई संपर्क टूटने वाला है. इन शहरों में नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें शामिल हैं. यानी कि अब नए शेड्यूल के अनुसार इंदौर से इन चार शहरों के लिए उड़ानें बंद कर दी जाएंंगी. इन शहरों के लिए टिकट बुकिंग एयरलाइंस द्वारा 1 हफ्ते पहले ही बंद कर दी गई थीं.

साल में दो बार होता है नया शेड्यूल जारी

गौरतलब है कि डीजीसीए साल में दो बार देश में संचालित होने वाली सभी उड़ानों का शेड्यूल जारी करता है. मार्च अंत से अक्टूबर अंत के बीच समर शेड्यूल और अक्टूबर अंत से मार्च अंत के बीच विंटर शेड्यूल लागू रहता है. इस दौरान ही एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ानों को बंद करने, नई उड़ानें शुरू करने और उड़ानों के समय में बदलाव करने जैसे निर्णय लेती है.

आज से लागू हो रहा नया शेड्यूल

आज से लागू हो रहे समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इंदौर से चार शहरों की उड़ानें बंद की जा रही हैं. एयरलाइंस के इस फैसले के कारण यत्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

नए टर्मिनल का उद्घाटन

दूसरी तरफ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को नए रूप में तैयार कर टर्मिनल-1 बनाया गया है, आज नागिरक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. हालांकि यहां से उड़ानों का संचालन कब से होगा इस बारे में अभी किसी भी तरह कोई जानकारी मौजूद नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे से 36 लाख की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी

पहले भी बंद हो चुकी उड़ानें

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब इंदौर ने किसी शहर के लिए हवाई सेवा बंद हो रही है. इससे पहले भी कई शहरों के लिए इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे से संपर्क टूट चुका है. इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, शिरडी और गाजियाबाद के लिए उड़ानें शुरू करने के बाद बंद कर चुकी है. वहीं, अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम जैसे शहरों के लिए बंद हो चुकी हैं.

ज़रूर पढ़ें