Indore: MPPSC की SET परीक्षा के लिए 100 केंद्र तैयार, 1 मार्च को 38,144 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Indore: इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस परीक्षा के लिए शहर में 100 केंद्र बनाए गए हैं.
MPPSC SET परीक्षा 2026

MPPSC SET परीक्षा 2026

Indore News: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई है. आने वाली 1 मार्च को इंदौर के 100 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. इन केंद्रों में शासकीय और अशासकीय स्कूलों व कॉलेजों को शामिल किया गया है. इन सभी केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में कुल 38 हजार 144 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं.

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होगी परीक्षा

इस परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके सुचारू संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस परीक्षा की सफलता के लिए संभागायुक्त कार्यलय में एक बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त राजस्व एवं प्रभारी परीक्षा अधिकारी सपना एम. लोवंशी ने इस दौरान परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. बैठक में उन्होंने बताया कि राज्य पात्रता परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा.

15 मिनट पहले मिलेगी ओएमआरशीट

ओएमआरशीट का वितरण परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व किया जाएगा. सभी पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक परीक्षार्थी को उसके लिए निर्धारित सेट ही प्राप्त हो.

परीक्षार्थियों के अपने साथ क्या ले जाना है

  • MPPSC द्वारा जारी प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित अन्य अनुमत सामग्री
  • निर्धारित स्याही का पेन (गोले भरने हेतु)
  • स्वयं का फोटो
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी आदि)

परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना वर्जित

  • डिजिटल/स्मार्ट घड़ी
  • कैलकुलेटर
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन
  • जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित
  • चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, शार्पनर
  • पेंसिल, रबर, व्हाइटनर
  • क्लेचर, मेटेलिक वस्तुएं
  • अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान

ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठियों की 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें