बड़वानी में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 3 दिन के भीतर अस्पताल पहुंचे 2100 मरीज

Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में लगातार हो रहे मौसम बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है. जिला अस्पताल में बीते दिनों मौसमी बीमारियों से ग्रसित लोगों की लाइन लगी रही.
Barwani News

फाइल फोटो

Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में लगातार हो रहे मौसम बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है. कभी बारिश तो कभी अचानक तेज धूप की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं. लोगों को ज्यादातर पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है. बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की वजह से अस्पताल में लंबी लाइन लाइन देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.

2100 से ज्यादा मरीज

गौरतलब है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते तीन दिनों में 2100 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे. इनमें बड़ी संख्या पेट दर्द, बुखार, वायरल संक्रमण और उल्टी-दस्त के मरीजों की रही. चिकित्सकों के अनुसार, लगातार बारिश, उमस और मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं.

भोपाल में भी दिख रहा मौसमी बीमारियों का असर

भोपाल में भी बीते दिनों से संक्रमण का स्वरूप बदलता दिख रहा है। पिछले 10 दिनों में अस्पतालों की ओपीडी में तेज बुखार, गले में दर्द, सूखी खांसी और सांस संबंधी शिकायतों वाले मरीज लगातार बढ़े हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीजों में इन्फ्लूएंजा, कोविड-19 और एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई दे रहे हैं.

बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा खतरा

ऐसे में मौसम में सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती हैं. डॉक्टरों ने अपील की है कि, इस मौसम में खानपान और साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें. बाहर का खुला और बासी भोजन न खाएं. केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. बच्चों को बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनाएं और बुखार या पेट दर्द पर स्वयं दवा न लें, डॉँक्टर की सलाह लें.

मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय

  • सुरक्षित पानी का सेवन करें.
  • बासी खाद्य पदार्थों से बचें.
  • हाथों की नियमित सफाई रखें.
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
  • बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त पर डॉख्टर से सलाह लें.

ज़रूर पढ़ें