औचक निरीक्षणों को लेकर चर्चा में कलेक्टर ‘साहब’, झाबुआ में अस्पताल में इंस्पेक्शन के दौरान मरीजों को खुद लगाया स्टेथोस्कोप

निरीक्षण के दौरान यह कोई पहला मौका नहीं है, जब कलेक्टर ने स्वयं मरीजों का परीक्षण किया हो. पहले भी कलेक्टर अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान स्वयं को स्टेथोस्कोप लगाने से नहीं रोक पाए.
During the inspection in Jhabua, the Collector treated patients in the district hospital.

झाबुआ में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज किया.

MP News: झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट इन दिनों अपने निरीक्षणों को लेकर विशेष चर्चाओं में है. लेकिन सोमवार को जिला चिकित्सालय में किया गया निरीक्षण उस समय रौचक बन गया. जब कलेक्टर ने स्वयं स्टेथोस्कोप लगाकर मरीजों को चेक किया और मरीजों को सौहार्दपूर्ण माहौल में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और हिदायद दी. यही नहीं इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों से कलेक्टर ने मरीजों को मिल रहे मेडिकल ट्रीटमेंट के बारे में जानकारियां ली.

IAS बनने से पहले फीजिशियन थे कलेक्टर

IAS बनने से पहले वे एक फिजिशियन (जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ) के रूप में प्रशिक्षित डॉक्टर रहे हैं. बाद में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया. अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर ने स्वयं स्टेथोस्कोप अपने कानों में लगाया और सहज भाव से मरीजों के हाल-चाल पूछने लगे तो मरीज और उनके अटेंडरों में प्रशासन के प्रति एक विश्वास देखने को मिला.

पहले भी मरीजों का परीक्षण कर चुके हैं कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान यह कोई पहला मौका नहीं है, जब कलेक्टर ने स्वयं मरीजों का परीक्षण किया हो. पहले भी कलेक्टर अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान स्वयं को स्टेथोस्कोप लगाने से नहीं रोक पाए. कलेक्टर का स्टेथोस्कोप वाला यह चेहरा शासकीय अस्पतालों पर भरोसे के साथ अब आम नागरिकों को सकून दे रहा है.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों, उपचार कक्षों, अस्पताल में संचालित सुविधाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वार्ड में ज्यादा संख्या में विजिटर्स की मौजूदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है.

ये भी पढे़ं: ‘जरूरी नहीं लोग थाने तक आए, हम भी जनता तक पहुंच रहे’, खंडवा में DIG ने नशे के खिलाफ समीक्षा बैठक की

ज़रूर पढ़ें