Vistaar NEWS

Dhar: भोजशाला के पास नमाज को लेकर प्रशासन और नमाजियों में तनातनी, अधिकारियों के समझाने पर मामला हुआ शांत

dhar juma prayers offered near Bhojshala

धार: भोजशाला के पास नमाज अदा की गई

Dhar News (जफर अली की रिपोर्ट): धार के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार (28 अगस्त 2026) को जुमे की नमाज के दौरान कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. सर्वे नंबर 612 पर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर नमाज की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नमाजियों की तादात बढ़ गई और जगह कम पड़ गई. कुछ नमाजी उस सड़क पर जिसे नमाजियों के आने जाने के लिए तय किया गया है, वहां पढ़ने के लिए पल्ली बिछाने लगे.

अधिकारियों ने नमाजियों को समझाया

मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उस जगह पर नमाज पढ़ने से रोकते हुए निर्धारित स्थान पर ही नमाज अदा करने की समझाइश दी. अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्था का हवाला दिया. कुछ देर चली बातचीत के बाद नमाजी सड़क से हटकर प्रशासन द्वारा तय स्थान पर नमाज अदा की. नमाजियों का कहना था कि निर्धारित जगह कम है और वहां लकड़ियां भी रखी होने से परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: मां वाग्देवी और भगवान हनुमान की फोटो लेकर भोजशाला के गेट पर पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस ने रोका, कहा- कोर्ट का आदेश तो समझ लें

भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

जहां, एक ओर भोजशाला के पास नमाज अदा की गई. वहीं, भोजशाला परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया. प्रशासन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी. रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों के बीच उत्साह और उमंग देखने को मिला. फूलों से रंगोली बनाई गई और वाद्ययंत्रों के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया.

Exit mobile version