अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, महू में तान दिया असलहा, जेसीबी में भी तोड़फोड़; एक कर्मचारी घायल

जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों और इलाके के भू-माफियाओं ने उल्टा वन विभाग की टीम पर हमला बोला दिया.
A forest worker was injured in the attack by encroachers.

अतिक्रमणकारियों के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया.

MP News: महू के चोरल में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. विरोध करने पर आरोपयों असलहा लेकर टीम वनकर्मियों को दौड़ा लिया. जेसीबी में भी जमकर तोड़फोड़ की. किसी तरह जान बचाकर वन विभाग की टीम मौके से भागने में कामयाब हो सकी. इस दौरान एक वनरक्षक आनंद सिंह घायल हो गया.

वन विभाग की टीम पर तान दिया असलहा

पूरा मामला चोरल के रासकुंडिया क्षेत्र का है. यहां सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था. शनिवार को वन विभाग की टीम अवैध कब्जे को हटाने गई थी. लेकिन जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों और इलाके के भू-माफियाओं ने उल्टा वन विभाग की टीम पर हमला बोला दिया. आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर असलहे तान दिया. इसके बाद असलहा लेकर वनकर्मियों को दौड़ा लिया. जैसे-तैसे भागकर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई.

लाठी-डंडों और पत्थर से किया हमला

आरोपियों ने वनविभाग की टीम को दौड़ाने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए लाई गई जेसीबी पर धावा बोला. लाठी-डंडों और पत्थर से जेसीबी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. जेसीबी के कांच टूट गए हैं, सीट फाड़ दी है.

वहीं वन विभाग की टीम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची है. वनकर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: निवाड़ी में केमिकल के पानी से 10 हजार मछलियों की मौत, ग्रामीण बोले- PiML कंपनी की गंदगी से नदी, तालाब हो सकते हैं जहरीले

ज़रूर पढ़ें