राकेश यादव ने थामा BJP का दामन, हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी मे ली सदस्यता; कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

राकेश यादव ने राज्यसभा में कांग्रेस की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और हरीश चौधरी जिम्मेदार ठहराया था. साथ कहा था कि जो भी सच बोलने की कोशिश करता है, उसको नोटिस देकर आवाज दबा दी जाती है.
Hemant Khandelwal facilitated Rakesh Yadav's induction into the BJP.

हेमंत खंडेलवाल ने राकेश यादव को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई.

MP News: इंदौर की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है. पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

कहा- पार्टी से मिलकर करेंगे काम

इस अवसर पर इंदौर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी उत्साह देखा गया. पार्टी नेताओं ने राकेश यादव का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया. राकेश यादव ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.

30 साल बाद छोड़ी थी कांग्रेस

इंदौर से कांग्रेस नेता राकेश यादव ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के कारण निष्कासित किया गया है. राकेश सिंह यादव पिछले 30 सालों से पार्टी के साथ जुड़े थे और काफी सक्रिय नेता थे.

राज्यसभा हार के लिए जीतू पटवारी को जिम्मेदार ठहराया

राकेश सिंह यादव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाए थे कि कांग्रेस का संगठन मनमाने तरीके से चल रहा है. उन्होंने कहा था कि जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं. राज्यसभा में कांग्रेस की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और हरीश चौधरी जिम्मेदार ठहराया था. साथ कहा था कि जो भी सच बोलने की कोशिश करता है, उसको नोटिस देकर आवाज दबा दी जाती है.

ये भी पढे़ं: ‘BJP ने बदले का संदेश दिया है, हम झुकने वाले नहीं’, भाई को हिरासत में लिए जाने पर भड़के जीतू पटवारी

ज़रूर पढ़ें