इंदौर: राजा रघुवंशी के दोस्त ने किया सुसाइड, अपने साले के घर में फांसी लगाकर दी जान
अर्पित चौहान और राजा रघुवंशी
Indore News: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड अपने कुछ न कुछ वजह से चर्चा में बना रहता है. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे जहां सोनम ने अपने आशिक राज कुशवाह के प्यार में पागल होकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया था. अब खबर है कि राजा रघुवंशी के खास मित्र अर्पित चौहान ने आत्म हत्या कर ली है. मामले की जानकारी लगते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है.
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है. अर्पित यहां पर अपने साले के घर पर ठहरा हुआ था और यहां पर उसने फांसी लगाकार कर अपनी जान दे दी. राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अर्पित उनका ट्रांसपोर्ट कारोबार संभाल रहा था. राजा रघुवंशी और अर्पित चौहान के बीच करीब 8 से 10 साल पुरानी दोस्ती थी. अर्पित राजा के परिवार के साथ भी एक सदस्य की तरह खड़ा रहता था.
राजा रघुवंशी का पूरा परिवार दुखी
अर्पित चौहान की मौत से राजा रघुवंशी का पूरा परिवार दुखी है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया है कि अर्पित उनके छोटे भाई की तरह था. अब अर्पित की यू आचानक मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है.
सोनम की जमानत हो गई थी रद्द
बता दें कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई 2026 को राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी थी और उसे तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सोनम ने जुलाई के अंत में मेघालय कोर्ट में सरेंडर कर दिया और वह वापस न्यायिक हिरासत में है. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि अगले 6 महीनों में ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो आरोपी दोबारा जमानत के लिए अर्जी दे सकती है.
ये भी पढ़ें: बड़वानी में मानवता शर्मसार, 5 महीने का भ्रूण मुंह में दबाकर घूमता मिला कुत्ता, भ्रूण पर लगी है अस्पताल की सील