Indore: लालबाग पैलेस की खुदाई में मिली सैकड़ों साल पुरानी तिजोरी, होल्कर राजघराने का हो सकता है खजाना

इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस की खुदाई की दौरान एक बेहद अमूल्य और सैकड़ों साल पुरानी तिजोरी मिली है. इस तिजोरी के मिलते ही कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं.
indore News

पुरानी तिजोरी

इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस की खुदाई की दौरान एक बेहद अमूल्य और सैकड़ों साल पुरानी तिजोरी मिली है. इस तिजोरी के मिलते ही कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं. कई लोग इसका कनेक्शन मुगलों से समय से बता रहे है तो कई लोगो इसे इंदौर के होल्कर राजघराने से जोड़कर भी देख रहे हैं. हालांकि अभी तक इस तिजोरी के भीतर क्या है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. जब तिजोरी को खोला जाएगा तबी ये साफ होगा कि आखिर इसके भीतर है क्या?

सड़क बनाने के लिए चल रहा था खुदाई का काम

दरअसल लालबाग पैलेस के अंदर सड़क और दीवार बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान मजदूरों की नजर मिट्टी में दबी तिजोरी पर पड़ी. इसके बाहर निकलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई. बता दें कि फिलहाल तिजोरी को सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई है.

खबर सोशल मीडिया वायरल

उधर तिजोरी मिलने की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं. लोक इसे होल्कर राजघराने की बता रहे हैं, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तिजोरी कितनी पुरानी है और इसके अंदर क्या रखा है इसका पता भी जांच के बाद ही चल पाएगा.

अगर लाल बाग पैलेस की बात करें तो ये इंदौर की एतिहासिक धरोहरों में से एक रहा है. यही वजह है कि यहां जमीन के नीचे से तिजोरी मिलने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि कहीं इसका इस्तेमाल राजघराने के समय में तो नहीं किया जाता था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें