Vistaar NEWS

इंदौर में दिखा ‘पाताललोक’! सड़क धंसने से हुआ 10 फीट गड्ढा, 34 दिनों में चौथा मामला

indore pandhrinath road sink hole 10 feet municipal corporation team repaired

इंदौर: सड़क पर हुआ 10 फीट गड्ढा

Indore News: इंदौर में सड़क धंसने की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र का है. जहां सड़क धंसने से 10 से 15 फीट गड्ढा हो गया. सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से कोई हादसा ना हो नगर निगम अधिकारियों ने गड्ढे को मलबे से भरवा दिया है.

पांच साल पहले हुआ था हादसा

दरअसल, इंदौर के रावजी बाजार में सोमवार (21 सितंबर) को सड़क पर एक गड्ढा हो गया. नगर निगम को सुबह करीब 11 बजे का इस घटना की सूचना दी गई. टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची. इसके साथ ही आसपास बेरिकेडिंग की गई. किसी तरह का हादसा ना हो गड्ढे को मलबे से भर दिया गया. इस सड़क निर्माण 5 साल पहले किया गया था.

अधिकारियों का क्या कहना है?

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सड़क सीमेंटेड है. इसके नीचे का हिस्सा अचानक किसी कारण धंस गया. इस मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रोड के नीचे किसी तरह का लीकेज, पाइपलाइन में खराबी या फिर सुराख तो नहीं है?

ये भी पढ़ें: ‘चौड़ाई थोड़ी सी….’, कैलाश विजयवर्गीय का आपत्तिजनक बयान, Video

34 दिनों में चौथा मामला

Exit mobile version