Vistaar NEWS

महाकाल बाबा का मुकुट बनाने वाले सराफा कारोबारी की मौत, आदि कैलाश यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

indore News

मृतक तिलक शर्मा की तस्वीर

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक युवक की आदि कैलाश यात्रा के दौरान मौत हो गई है. मृतक की पहचान इंदौर के सराफा करोबारी तिलक शर्मा(27) के रूप में हुई है. वे सात दोस्तों के साथ कार से यात्रा पर गए थे. बताया जा रहा है कि जब सभी लोग यात्रा के बाद लौट रहे थे तो अचानक तिलक शर्मा को सांस लेने में तकलीफ हुई. साथ में मौजूद दोस्तों ने तुरंत उन्हें ऑक्शीजन किट से ऑक्शीजन दी. इसके बाद तिलक को आर्मी बेस कैंप ले जाया गया और यही पर करीब 10 से 15 मिनट के बाद उनकी मौत हो गई.

पिथौरागढ़ से दिल्ली और फिर इंदौर लाया जाएगा शव

तिलक शर्मा के साथ मौजूद एक दोस्त प्रतीक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तिलक का शव एंबुलेंस से पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया है. वहां से तिलक के शव को दिल्ली लाया जाएगा और फिर दिल्ली से इंदौर लाया जाएगा. शव शनिवार दोपहर 2 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभवना है.

प्रतीक ने बताया बताया कि तिलक को मिलाकर कुल सात लोग इस यात्रा पर गए थे. आदि कैलाश पहुंचने पहले उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन किए, जागेश्वर और मुक्तेश्वर के दर्शन किए. इसके बाद वे सभी लोग नैनीताल घूमने गए थे फिर आदि कैलाश पहुंचे थे. जानकारी में ये भी सामने आया है कि अगले साल होली के बाद तिलक की शादी होने वाली थी.

महाकाल के लिए बनाने थे मुकट और कुंडल

तिलक इंदौर में सराफा दुकान चलाते थे और महाकाल महाराज के लिए चांदी के मुकुट, नेत्र, कान के आभूषण, टीका और छत्र जैसी शृंगार सामग्री बनाते थे. तिलक परिवार के इकलौते बेटे थे. सोशल मीडिया पर उनके बनाए मुकुट और शृंगार सामग्री के कई वीडियो भी मौजूद हैं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय में रखवाया है. पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. तिलक के परिजन इंदौर से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं.

ये भी पढे़ं- भोपाल: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 709 मरीजों के नाम पर निकाली रकम, जानें पूरा मामला

Exit mobile version