Vistaar NEWS

MP IAS Case: सुहागरात से पहले बोली पत्नी- iPhone नहीं दिया, पति नहीं मानती, 2 महीने बाद भागी

indore

इंदौर में पत्नी शादी के बाद भागी

MP IAS Case: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. जहां शादी के बाद पत्नी मायके से भाग गई. हालांकि, अब मामले को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. दरअसल, इंदौर में एक युवक ने पत्नी और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बकौल युवक, युवती चाहती थी कि, उसकी शादी किसी IAS-IPS अधिकारी से हो.

युवक ने क्या-क्या बताया ?

पीड़ित वकुल विजयवर्गीय के मुताबिक, उनकी शादी 28 मई 2023 को हुई थी. लेकिन बारात निकलने से ठीक पहले होने वाली पत्नी का मैसेज आया कि मैं शादी नहीं करना चाहती पर पिता के दबाव से कर रही हैं. वकुल ने शिकायत में यह भी बताया कि सुहागरात से ठीक पहले उसने वकुल को पति मानने से इनकार कर दिया. पत्नी ने उसे कहा कि- वो उसका पति नहीं है. और महज दो महीने बाद युवती मायके भाग गई.

IAS-IPS अधिकारी से शादी करना चाहती थी पत्नी

पति की शिकायत के मुताबिक, शादी के अगले ही दिन पत्नी यशस्वी ने कहा कि- वो उसे पति नहीं मानती और IAS-IPS अधिकारी से शादी करना चाहती थी. उस दिन से पत्नी अलग कमरे में भी सोने लग गई. शादी के बाद पत्नी कहती थी कि उसे आईफोन चाहिए और विदेश घूमना है. इसी को लेकर देने में लड़ाई होने लगी. पति के मुताबिक, उसने पत्नी और रिश्तेदारों के बीच चैट्स भी देखे जिसमें उन्होंने वकुल की मां के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी थीं. जिसे लेकर विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई.

वकुल ने यह भी आरोप लगाया है कि, शादी के समय लड़की पक्ष ने उसकी छोटी बहन के नेग के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे, जो उसने दे दिए. शादी का खर्च भी लड़के पक्ष ने उठाया. दुल्हे ने यह भी बताया कि, शादी वाले दिन लड़की पक्ष ने 10 लाख रुपए मांगे. लौटने और सामाजिक बदनामी के डर से परिवार ने रकम उधार लेकर जुटाई और दे दी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पति की शिकायत के बाद, पुलिस ने पत्नी यशस्वी के खिलाफ और ससुर संजय विजयवर्गीय के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के मामले में FIR दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वकुल और यशस्वी के चैट्स भी पुलिस खंगाल रही है.

Exit mobile version