Vistaar NEWS

‘यहां रहना है तो…’, झाबुआ में भड़के मंत्री विजय शाह, बोले- ‘गाड़ी खड़ी है, अधिकारियों को भोपाल ले जाएंगे’

Minister Vijay Shah

मंत्री विजय शाह

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में अधिकारियों और कर्मचारियों को कैबिनेट मंत्री विजय शाह की नाराजगी का सामना करना पड़ा. शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में पहुंचे थे. मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जनविश्वास शिविर केवल ‘मेला’ लगाने के लिए नहीं ‘गरीबों के चेहरों’ पर मुस्कान लाने के लिए लगाया जा रहा है.

कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा?

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री विजय शाह झाबुआ जिले के पिटोल के दौरे पर थे. शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में शामिल हुए. मंच से नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

झाबुआ के प्रभारी मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार गरीबों की सरकार है. ये शिविर केवल ‘मेला’ लगाने के लिए नहीं लगाया जाता है. गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए लगाया जाता है. मंत्री शाह ने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की बात पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब प्रत्येक शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम शिविर में पहुंचेगी और दिव्यांगजनों को तत्काल सर्टिफिकेट बनकर दिया जाएगा. उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर फोर्डवल एक्सरे मशीन भी चिकित्सक अपने साथ ले जाए.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल के अयोध्या नगर के बाद शाहपुरा थाने पर साइबर अटैक, डेटा को किया इन्क्रिप्ट

‘भोपाल साथ में ले जाएंगे’

अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर विजय शाह ने कहा कि भोपाल से गाड़ियां साथ भी लेकर आए हैं. यदि कोई गड़बड़ करता है तो उसे भोपाल तक साथ ले जाएंगे. सरकार किस लिए होती है. राजनीति पैसे कमाने का जरिया है क्या? ये तो जनता के कल्याण का जरिया है. हमारे मुख्यमंत्री का एक ही उद्देश्य है कि कोई भी व्य़क्ति भूखा ना सोये. कोई घर ऐसा ना हो, जहां चूल्हा ना जले और कोई बच्चा भूखा सो जाए. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलों में आम नागरिकों की समस्याओं को समझने और हल करने के लिए गुप्तचर छोड़ रखे हैं, जो उन्हें सारी सूचनाएं देते हैं.

Exit mobile version