Vistaar NEWS

‘राहुल गांधी का करेंगे समर्थन’, खंडवा में इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की कर रहे मांग

khandwa Intern doctors protest demanding stipend hike support rahul gandhi

खंडवा: इंटर्न डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Khandwa Intern Doctors Protest: प्रदेश भर में इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. खंडवा जिला अस्पताल के बाहर डॉक्टर्स ने मंगलवार (8 सितंबर 2026) को प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी डॉक्टर स्टाइपेंड 14 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं. अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन भी इंटर्न्स के समर्थन में उतर आया है.

‘राहुल गांधी का समर्थन करेंगे’

प्रदर्शन के बारे में डॉ राहुल सोनारके ने कहा कि हमारा प्रदर्शन पूरी शांतिपूर्ण है. मध्य प्रदेश शासन से मांग है कि हमारा स्टाइपेंड 14 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए. भोपाल में हुए इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन में जिन पुलिसवालों ने लाठीचार्ज किया है, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. हमारा दो महीने से प्रदर्शन जारी है, अब तक ना तो सरकार की ओर से हमें किसी ने आश्वासन दिया है. ना ही हमसे किसी ने बात की है. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है. हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम राहुल गांधी के कार्यक्रम का समर्थन करेंगे. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आने वाले हैं. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. कांग्रेस का दावा है कि इसमें प्रदेश भर से लाखों लोग जुटेंगे.

ये भी पढ़ें: ’75 हजार स्टूडेंट्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन’, चिंटू चौकसे का दावा, इंदौर में होना है राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

इंटर्न के समर्थन में उतरा जूडा

गांधी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार (7 सितंबर 2026) को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम हाउस की ओर मार्च किया. डॉक्टर्स का आरोप है कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा ) इन प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आया है. इसके विरोध में जूडा ने प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और गैर-इमरजेंसी बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि इमरजेंसी सर्विस जारी रहेंगी.

Exit mobile version