Vistaar NEWS

MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 हुआ जारी, दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, जानें कब-कौनसी परीक्षाएं होंगी

mppsc exam calendar 2027 schedule

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2027 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने साल 2027 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. राज्य सेवा परीक्षा, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, राज्य इंजीनियरिंग सर्विस, राज्य पात्रता परीक्षा, वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा समेत 25 एग्जाम शामिल हैं. परीक्षाओं का आयोजन साल के पहले महीने यानी जनवरी से ही शुरू हो जाएगा. आयोग की ओर से जारी शेड्यूल संभावित है. इसमें बदलाव किया जा सकता है.

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

साल 2027 के लिए एमपीएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी होने पर सीएम मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी. आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यह प्रदेश के युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने आगे लिखा कि हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. MPPSC की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं. पूरे आत्मविश्वास, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें.

दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. साल 2027 में दो बार राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 24 जनवरी को पहली प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ वन सेवा परीक्षा के लिए प्री एग्जाम आयोजित होंगे. राज्य सेवा के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 मई 2027 से 15 मई 2027 को होगा. वहीं, वन सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2027 को होगा.

राज्य सेवा की दूसरी प्रारंभिक परीक्षा 2 मई 2027 को होगी. इसे विशेष नाम दिया गया है. ये करीब पांच महीने के अंतराल पर आयोजित हो रही है. वहीं, इसकी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2027 से 14 अगस्त 2027 तक होगी.

राज्य सरकार ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया

मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है. युवा और उससे जुड़े मुद्दों पर सरकार साल भर ध्यान रखेगी. इस क्रम में सरकारी भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिले. यही वजह है कि अगले साल दो बार राज्य सेवा परीक्षा आयोजित की जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में एमपी कर्मचारी चयन मंडल की ओर से भी भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है.

कब-कौनसी परीक्षा का आयोजन होगा

परीक्षा का नाम परीक्षा की तारीख विभाग
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-202724 जनवरी 2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-202714 फरवरी 2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा-20277 मार्च 2027उच्च शिक्षा विभाग से विषयवार स्वीकृति प्राप्त होने पर
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा परीक्षा-202718 अप्रैल 2027पशु चिकित्सा विभाग
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-202718 अप्रैल 2027गृह विभाग
उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2 सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा-202718 अप्रैल 2027तकनीकी शिक्षा विभाग
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-202725 अप्रैल 2027वन विभाग
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 (विशेष)2 मई 2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
सहायक कुल सचिव परीक्षा-202730 मई 2027उच्च शिक्षा विभाग
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-202710 मई से 15 मई 2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
27 जून 2027आयुष विभाग
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2027 (विभिन्न विषय)4 जुलाई 2027उच्च शिक्षा विभाग
क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-20274 जुलाई 2027उच्च शिक्षा विभाग
ग्रंथपाल परीक्षा-20274 जुलाई 2027उच्च शिक्षा विभाग
सहायक प्रबंधक परीक्षा-202725 जुलाई 2027लोक स्वास्थ्य एव चिकित्सा शिक्षा विभाग
खनि निरीक्षक परीक्षा-2027
25 जुलाई 2027
खनिज साधन विभाग
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा- 20271 अगस्त 2027लोक स्वास्थ्य एव चिकित्सा शिक्षा विभाग
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2027 (विशेष)9 अगस्त से 14 अगस्त 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा-202726 सितंबर 2027गृह विभाग
वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा-202726 सितंबर 2027
गृह विभाग
वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) परीक्षा-202726 सितंबर 2027गृह विभाग
कराधान सहायक परीक्षा-202726 सितंबर 2027वाणिज्यिक कर विभाग
व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय)10 अक्टूबर 2027तकनीकी शिक्षा विभाग
Exit mobile version