छोटे से गांव में कभी आम के 60 पेड़ों से शुरू किया था सफर, अब 6 हजार वृक्षों से देशभर में मैंगो की सप्लाई, लाखों हो रही कमाई

आम की बिक्री से युवराज ठाकुर हर वर्ष लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि खेती को व्यवसायिक दृष्टिकोण और आधुनिक सोच के साथ किया जाए, तो कृषि भी रोजगार और समृद्धि का बड़ा माध्यम बन सकती है.
Mango trees in Alirajpur are generating earnings worth lakhs.

अलीराजपुर में आम के पेड़ों से लाखों की कमाई हो रही है.

Input- मनीष अरोड़ा

Alirajpur News: अलीराजपुर जिले के छोटा उड़वा गांव में एक कृषक ने आम की फसल को लाभ का धंधा बना लिया. मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में यहां से आम की सप्लाई की जा रही है. युवराज ठाकुर ने दादाजी के द्वारा लगाये गये 60 आम के पेड़ से आज 6 हजार केसर समेत अन्य प्रजातियों के आम के पेड़ का विशाल बगीचा तैयार किया है.

आधुनिक तकीनीकों को अपनाकर उन्नत किस्म का उत्पादन किया

युवराज ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए आम की विभिन्न उन्नत किस्मों का उत्पादन शुरू किया. उनके बगीचे में नूरजहां, केसर, आम्रपाली, हापुस (अल्फांसो) सहित कई लोकप्रिय प्रजातियों के आम के पेड़ लगे हुए हैं. आज उनके बगीचे में तैयार होने वाले आमों की मांग केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के व्यापारी और ग्राहक यहां पहुंचते हैं. गुणवत्ता और स्वाद के कारण उनके आम बाजार में विशेष पहचान बना चुके हैं.

लाखों की हो रही है कमाई

आम की बिक्री से युवराज ठाकुर हर वर्ष लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि खेती को व्यवसायिक दृष्टिकोण और आधुनिक सोच के साथ किया जाए, तो कृषि भी रोजगार और समृद्धि का बड़ा माध्यम बन सकती है. छोटा उड़वा गांव का यह बगीचा आज केवल आम का बगीचा नहीं, बल्कि मेहनत, परंपरा और नवाचार की एक प्रेरणादायक कहानी बन चुका है. युवराज ठाकुर की यह उपलब्धि क्षेत्र के किसानों को नई राह दिखा रही है और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत कर रही है.

वहीं कृषक युवराज सिंह ठाकुर को आम की फसल मे छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में केसर आम को लेकर फस्ट अवार्ड भी मिल चुका है.

ये भी पढे़ं: ‘MP का किसान केवल आपकी प्रेस विज्ञप्ति में खुशहाल’, जीतू पटवारी का CM को पत्र; कहा- खाद संकट, विशेष सत्र बुलाएं

ज़रूर पढ़ें