ड्रग्स नेटवर्क की जांच के बीच नया एंगल, नाना पटवारी का 4 युवतियों से निकला कनेक्शन! फिर हो सकती है पूछताछ
नाना पटवारी(File Photo)
MP News: मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ड्रग्स से जुड़े मामले में नए फैक्ट्स सामने आए हैं. मामले में 4 महिलाओं का कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने पायल नाम की एक महिला से पूछताछ की है, जबकि 3 अन्य महिलाओं से भी पूछताछ करने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं कथित ड्रग्स कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टे से लिंक हो सकता है.
नाना से लगातार संपर्क में रही हैं चारों महिलाएं
शुक्रवार को पुलिस ने प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी पायल नाम की महिला से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पायल नाना पटवारी के संपर्क में काफी समय से हैं. इसके अलावा तीन और युवतियां हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही हैं. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि वो तीनों युवतियां कौन हैं. इसके पहले खुशी कुलवाल नाम की एक युवती के मौत के मामले में भी नाना का नाम जुड़ा था.
इसके पहले शुक्रवार को नाना पटवारी ने कहा था कि वो ड्रग्स का सेवन नहीं करते हैं. पहले वो ड्रग्स लेते थे, लेकिन 3-4 साल पहले ही वो छोड़ चुके हैं. जबकि मामले में पकड़े गए एक आरोपी इरफान खान ने कहा था कि नाना अभी भी ड्रग्स लेता है.
नाना से दोबारा हो सकती है पूछताछ
पीसीसी चीफ के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने 2 दिन पहले ड्रग्स से जुड़े मामले में हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान नाना ने बताया था कि वो पिछले तीन दिनों से बेंगलुरु में थे, लेकिन पुलिस ने जब पीएसटीएन(पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क) डेटा चेक किया तो नाना की लोकेशन भोपाल में मिली. ऐसे में बताया जा रहा है कि पुलिस नाना को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुला सकती है. इसके पहले पुलिस ने नाना के ड्राइवर भूरू को भी हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पूरे मामले में कई अहम बातें पता चली हैं.
वहीं पूरे मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि सरकार बदले की भावना के कारण भाई को फंसा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘BJP ने बदले का संदेश दिया है, हम झुकने वाले नहीं’, भाई को हिरासत में लिए जाने पर भड़के जीतू पटवारी