Vistaar NEWS

‘शिक्षा कैसे बर्बाद की गई’, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बताया 2014 से अब तक का हिसाब

Rahul Gandhi

छात्रों की गूंज कार्यक्रम, इंदौर

Chhatron Ki Goonj: मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कई छात्रों से बात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेस के अलग-अलग राज्यों से आए छात्रों की समस्याएं सुनी. इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार को छात्रों से डर है. इस सराकर को केवल अंधभक्त ही चाहिए क्यों अंधभक्त सवाल नहीं पूछते. इस दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा पर खर्च होने वाले बजट पर भी चर्चा की.

55 % सरकारी स्कूल एमपी और यूपी में बंद होते हैं-राहुल गांधी

इस दौरान उन्होंने कहा कि हॉस्टल 100 में से केवल 14 ही बच्चों को मिल सकता है. सरकारी स्कूल बंद होने के मुद्दे को भी अपने कार्यक्रम में उठाया. उन्होंने के का देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद हुए है और 55 प्रतिशत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बंद हुए हैं. जब सरकार शिक्षा में कम पैसा डालती है तो स्टूडेंट खतरे में होता है. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग में हुई बच्चों की मौत का मुद्दा भी उन्होंने उठाया.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश का जो शिक्षा सिस्टम होता है वह सरकार की जिम्मेदारी होती है. सरकार को एक इफेक्टिव एजुकेशन सिस्टम चलाना चहिए. उन्होंने हिंदुस्तान की शिक्षा के बजट पर बात करते हुए कहा कि, पहले 2014 में जब हमारी सरकार थी तब कुल बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था और अब बजट कम करते-करते 2.6 प्रतिशत ही एजुकेशन में जाता है.

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में डेढ़ करोड़ स्टूडेंट्स से स्कॉलरशिप छीनी गई है. टीचर्स की भर्ती पर कहा आज हिंदुस्तान में करीब 10 लाख शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं.

राहुल गांधी ने सराकर पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपनी प्रजेंटेशन द‍िखाते हुए कहा कि सिस्‍टम को कुछ ही लोग चला रहे हैं. जिसमें 6 लोग बैठे हुए हैं. जिसको सीधे तौर पर मोदी चलाते हैं. दूसरी तरफ अम‍ित शाह धमकाने का काम, उन्हें मारने का काम, पैलेट गन मारने का चलाते हैं.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की मुख्य बातें

ये भी पढ़ें: LIVE: सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स में राहुल गांधी से युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

Exit mobile version