Vistaar NEWS

बड़वानी की प्रियंका को राहुल गांधी ने बुलाया दिल्‍ली, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बताई थी आंखों की समस्‍या

Priyanka Gandhi with Rahul Gandhi in the students' rally

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी के साथ प्रियंका

MP News: 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित हुआ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाली बड़वानी की प्रियंका सेंगर की आंखों का इलाज कराने का राहुल गांधी ने वादा किया था. अब इस वादे को पूरा करने के लिए राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्‍ली बुलाया है. बताया जा रहा है कि प्रियंका का इलाज दिल्‍ली में होगा.

छात्रों की गूंज‘ कार्यक्रम में अपनी समस्‍या बताने के दौरान राहुल गांधी ने प्र‍ियंका से उनकी आंखों के बारे में पूछा था. इसके बाद प्रियंका ने राहुल को बताया था कि जब वह तीन साल की थी, तब उनकी आंखों में चूना चला गया था, जिसके कारण उनकी आंखे खराब हो गई और उनकी आंखाें से दिखाई भी नहीं देता है.

मंच पर राहुल गांधी ने पूछा कि आंखों का इलाज कराया तो प्रियंका ने कहा कि एक ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन दूसरा ऑपरेशन कराने के लिए माता-पिता के पास पैसे नहीं है. यही कारण है कि आगे का इलाज नहीं हो पाया.

राहुल के भरोसे के बाद जीतू पटवारी ने परिजनों से की बात

प्रियंका की इस बात को सुन राहुल गांधी ने प्रियंका को इलाज का आश्वासन दिया. राहुल से मिले भारोसे के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने प्रियंका के माता-पिता को फाेन किया और इलाज के संबंध में चर्चा करके उन्‍हें जल्‍द इलाज का भरोसा दिलाया. प्र‍ियंका के परिजनों ने कहा कि दिल्‍ली से राहुल गांधी के कार्यालय से एक महिला का फोन भी आया था.

राहुल गांधी के कार्यालय से फोन कर बुलाया दिल्‍ली

फोन पर कार्यालय की तरफ से प्रियंका से आंखों के इलाज के लि‍ए जानकारी मांगी और उन्‍होंने दिल्‍ली बुलाया है. बता दें कि प्रियंका उन विद्यार्थियों में शामिल थी, जिन्‍हें छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मंच पर बुलाया था. मंच पर प्रियंका ने हॉस्‍टल की समस्‍याएं बताई थी.

ये भी पढे़ं- ‘राहुल गांधी से शादी करना है…’, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए दिल्‍ली से इंदौर पहुंची युवती

Exit mobile version