Chhatron Ki Goonj: इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान कई छात्रों ने राहुल गांधी से मंच पर बात की. मंच पर पहुंची राजगढ़ की छात्रा सपना गुर्जर ने राहुल गांधी से कहा कि प्रदेश में कई पद खाली हैं फिर भी भर्तियां नहीं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही हमारी रियलिटी होल्ड कर दी जाती है. इंटरव्यू देने के बाद भी बेरोजगार बैठे हैं. आखिर भर्ती क्यों रोक दी गई है.
कॉलेज के रिजल्ट लेट होने से भविष्य खराब-याशिका
छात्रा याशिका ने भी राहुल गांधी से बात की. मंच पर पहुंचकर याशिका ने कहा कि प्रेदश में कॉलेज के रिजल्ट नहीं आ रहे हैं. मेरे जैसे कई छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है. मेडिकल कॉलेज का रिजल्ट लेट होने से हजारों छात्र अफेक्ट हो रहे हैं. याशिका एक मेडिकल स्टूडेंट हैं, उन्होंने कहा कि मैंने एडमिशन लिया तो फीस मोटी भरी, कॉल सेंटर पर काम किया फिर पैसे जमा किया और पड़ाई की लेकिन डिग्री नहीं मिली और अब तक बेरोजगार हूं. मेरे जैसे कई छात्र आज धक्के खा रहे हैं.
सरकार को स्टूडेंट्स से डर है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पूरे सिस्टम में कहीं ना कहीं अपने एक व्यक्ति को बैठा रखा है. सरकार को स्टूडेंट से खतरा है क्योंकि स्टूडेंट सवाल पूछता है.
छात्रा ने बताई सरकारी छात्रावास की हालात
एक छात्रा बोली राहुल गांधी से कहा कि मेरा प्री मेन्स इंटरव्यूज सब निकल गया उसके बाद भी पोस्टिंग नहीं मिल रही है. हम महंगी फीस भरते है पर हमारे लिए सीट नहीं है. सीट तो है लेकिन घोटालों के लिए छात्रों के लिए नहीं है. वहीं दूसरी छात्रा ने राहुल गांधी से सरकारी छात्रावास में हो रही समस्याओं के बारे में भी बताया. उसने कहा कि रूम चार्च ज्यादा देना होता है. खाना अच्छा नहीं मिलता.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम की मुख्य बातें
- स्टूडेंट सवाल पूछता है, अंधभक्त Delusional होता है.
- स्टूडेंट सभी से प्यार करते हैं, अंधभक्त नफरती होता है.
- स्टूडेंट Humble होते हैं, अंधभक्त घमंडी होता है.
- स्टूडेंट निडर होते हैं, अंधभक्त डरपोक होता है.
- स्टूडेंट महिलाओं की इज्जत करते हैं, अंधभक्त अपमान करता है.
- स्टूडेंट ईमानदार होते हैं, अंधभक्त बेईमान और झूठा होता है.
ये भी पढ़ें: LIVE: सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स में राहुल गांधी से युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए
