‘सोनम से सीख लेकर सिया ने केतन की हत्या की’, राजा रघुवंशी की मां बोलीं- उन्हें पता था जेल से छूट जाएंगे
राजा रघुवंशी की मां ने कहा है कि सोनम से सीख लेकर ही सिया ने केतन की हत्या की है.
MP News: पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या पर इंदौर के राजा रघुवंशी के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है. राजा की मां आशा रघुवंशी ने कहा है कि सोनम से सीख लेकर ही सिया ने केतन अग्रवाल की हत्या की है. आशा रघुवंशी ने बताया कि सिया को पता था कि सोनम की तरह उसका भी कुछ नहीं होगा. अगर सोनम को जमानत ना मिलती तो केतन की भी हत्या ना होती.
‘केतन की हत्या देखकर मेरा बेटा याद आ गया’
आशा रघुवंशी ने कहा, ‘अगर सोनम को सजा मिल जाती तो केतन जैसी घटना कभी नहीं होती. सिया कभी केतन को सांप से डराती थी. कभी किसी और चीज से उसे भयभीत करने की कोशिश करती थी. केतन को देखकर मुझे अपने बेटे की याद आ गई. इसी तरह मेरे बेटे को मार डाला था. मैं चाहती हूं कि सोनम और इस लड़की दोनों को सजा हो. हर उस लड़की को सजा मिले, जिसने इस तरह का काम किया है. जिस पर बीतती है उसे ही पता चलता है. जिस मां ने अपना बेटा खोया है, वही इस दर्ज को समझ सकती है.’
‘सोनम की जमानत होते ही मैंने कहा था अब और मर्डर होंगे’
राजा रघुवंशी के परिवार से विस्तार न्यूज की टीम ने बात की. इस दौरान राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कोर्ट के सोनम को जमानत देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. सचिन रघुवंशी ने कहा, ‘जिस वक्त सोनम रघुवंशी को जमानत दी गई थी, उसी समय मैंने कह दिया था कि अब आगे और मर्डर होंगे. सोनम को जमानत मिलने से लड़कियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. सिया ने सोनम की तरह ही वारदात को अंजाम दिया है. अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चेतन को धक्का दे दिया.’
सचिन रघुवंशी ने आगे कहा कि मैं हाथ जोड़कर शिलॉन्ग की सेशन कोर्ट समेत सभी अदालतों से अपील करता हूं कि इतने गंभीर मामलों में इस तरह जमानत ना दें. राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि वे केतन के परिवार से मिलने पुणे जाएंगे.
ये भी पढे़ं: शादी से इनकार किया तो ऐसा इंतकाम! युवती के घर भेज दी 500 कैब, AI से फर्जी हनीमून की तस्वीरें बनाकर वायरल की