नाबालिग का पीछा करने वाले की पुलिस ने परेड निकाली, रतलाम में लड़की के परिजनों को तलवार लहराकर धमकाया था
रतलाम में तलवार लहराकर डराने वाले की पुलिस ने परेड निकाली.
Input- अफसर खान
Ratlam News: रतलाम में नाबालिग लड़की का पीछा करने वाले बदमाश का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला. लड़की के परिजनों का विरोध करने पर आरोपी तलवार लहराकर परिजनों को धमकाता था. एक दिन पहले आरोपी का तलवार लहराकर धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ था.
डेढ़ साल से नाबालिग को परेशान कर रहा था आरोपी
पूरा मामला रतलाम के जावरा के हाथीखाना इलाके का है. यहां सोमवार को इलाके में उस समय आफरा तफरी मच गई, जब एक युवक तलवार लहराकर धमकी देता हुआ नजर आया. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में देख रहे युवक का नाम खालिद है. युवक डेढ़ साल से एक नाबालिक लड़की का बाइक से पीछा करता था नाबालिक लड़की के परिजनों को मालूम पड़ी तो उन्होंने आरोपी खालिद को समझने की कोशिश की. लेकिन विरोध करने पर आरोपी खालिद ने अपनी दबंगई दिखाते हुए तलवार लेकर हाथी खान क्षेत्र में लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और तलवार लहराते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दिया.
मौके पर पहुंचकर पिता ने आरोपी को रोका
बताया जा रहा है कि वीडियो में आरोपी खालिद से जो व्यक्ति तलवार छीन रहा है. आरोपी खालिद का पिता है. पिता अगर मौके पर नहीं पहुंचता तो आरोपी खाली लड़की के परिजनों पर तलवार से वार भी कर सकता था.
जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी खालिद को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी खालिद और उसके भाई फिरोज पर 24 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया हैं.
विरोध करने पर मारपीट करता था आरोपी खालिद
लड़की के परिजनों का कहना है कि यहां लड़का खालिद रोज नाबालिक लड़की का पीछा बाइक से करता था. बाइक बहुत तेज गति से चलता था. अगर कोई उसे धीरे चलने को बोलना था तो उससे भी बात करता था मारपीट करता था. स्थानीय लोग उसकी दबंगई के आगे पुलिस में भी शिकायत नहीं करते थे. आज जब जावरा के हाथी खाने से तलवार लहराते हुए धमकी देते हुए आरोपी खालिद का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर पीड़ित पक्ष से संपर्क कर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर लिखी और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.