Vistaar NEWS

MP News: सहकारिता विभाग का अजब गजब मामला, सुबह बनाया जॉइंट रजिस्ट्रार, शाम को कर दिया रिटायर

indore news

indore news

MP News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. प्रदेश के सहकारिता विभाग से एक अजीब मामला सामने आया है. दरअसल यहां के बड़वानी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर काम कर रहे सुरेश सांवले को सरकार ने प्रमोशन देकर जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया. सुरेश ने उन्होंने 31 अगस्त को सुबह 11 बजे इंदौर में नया पद ज्वाइन किया और शाम 5 बजे रिटायर हो गए इसका मतलब जॉइंट रजिस्ट्रार के रूप में उनकी नौकरी सिर्फ 6 घंटे की रही.

कोई सरकारी फाइल पर साइन नहीं किया

इस दौरान उन्होंने कोई सरकारी फाइल पर साइन नहीं किया. बल्कि पूरा दिन सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलने और बात करने में निकल गया. लेकिन इस 6 घंटे के प्रमोशन से उनकी पेंशन और ग्रेच्युटी बढ़ जाएगी.

सुरेश सांवले ने क्या बताया

सुरेश सांवले ने बताया कि सरकार ने 27 जुलाई को प्रमोशन का आदेश निकाला था. 29 अगस्त को उनकी सेंधवा में सीएम वाले कार्यक्रम में ड्यूटी थी. ड्यूटी के बाद 30 अगस्त को बड़वानी से निकले और 31 अगस्त को इंदौर में ज्वाइन किया. उनको चार्ज डॉ. मनोज जायसवाल ने दिया.

अब एक और नया सवाल खड़ा हो गया है. डॉ. मनोज जायसवाल पहले डिप्टी रजिस्ट्रार न्यायिक थे. उन्होंने जो फैसले दिए थे, उनकी अपील अब जॉइंट रजिस्ट्रार के पास आएगी. अब वही अधिकारी अपने पुराने फैसलों की अपील सुनेंगे तो निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है. इस पूरे मामले से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढे़ं- भोपाल के 139 हॉस्पिटल पर मंडरा रहा खतरा! आयुष्‍मान वाले इन अस्‍पतालों पर नकेल कसने की तैयारी

Exit mobile version