Tikamgarh News: टीकमगढ़ में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया. प्रभारी मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई. हालात ऐसे बने कि पुलिसकर्मियों को वाहन को धक्का लगाना पड़ा. इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे बढ़ गया.
यह है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीकमगढ़ पहुंची थीं. काफिले के आगे चल रही पायलट गाड़ी अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई. वाहन के बंद होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की कोशिश करते नजर आए.
घटना की तस्वीर भी आई सामने
इस दौरान कुछ समय के लिए काफिले की व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रभारी मंत्री का वाहन बिना पायलट गाड़ी के ही आगे रवाना हो गया. घटना की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे बढ़ गया.
ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
