तलाक…तलाक..तलाक… इंदौर में फिर तीन तलाक, आए दिन होता था झगड़ा; पुलिस ने केस दर्ज किया
सांकेतिक तस्वीर.
Indore News: तीन तलाक को रोकने के लिए चाहें जितने कानून बना लिए जाएं, लेकिन ट्रिपल तलाक के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं. इंदौर में एक बार फिर तीन तलाक का गंदा खेल सामने आया है. यहां पारिवारिक विवाद के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पति ने तलाक, तलाक, तलाक कहकर पत्नी को छोड़ दिया.
‘निकाह के बाद से ही आए दिन पति झगड़ा करता था’
पूरा मामला चंदर नगर का है. यहां एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही पति आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था. विरोध करने पर तीन तलाक देने की धमकी देता था. इस डर से घरवालों से भी कभी शिकायत नहीं की, शौहर कहीं तलाक ना दे दे. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए हर दिन ताने मारते थे. इसको लेकर पति भी झगड़ा करता था. इसके बाद एक दिन झगड़े के बाद पति ने 3 बार तलाक बोलकर छोड़ दिया.
पुलिस ने कहा मामले में जांच की जा रही है
ट्रिपल तलाक के बाद पीड़िता ने चंदर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. हालांकि अभी तक आरोपी पक्ष से बात नहीं की गई है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढे़ं: Indore: पितृ पर्वत पर अचानक क्यों रो पड़े मंत्री मनोहर लाल खट्टर? कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंधाया ढांढस