Jabalpur: साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी को बनाया निशाना, शादी का इनविटेशन कार्ड भेज कर उड़ाए लाखों रुपये

साइबर अपराधियों ने आपके मोबाइल को हैक करने का यह नया जरिया निकाल लिया है. जिसके जरिए साइबर ठग लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं.
Cyber crime

सांकेतिक तस्वीर

Jabalpur: साइबर अपराधियों ने आपके मोबाइल को हैक करने का यह नया जरिया निकाल लिया है. जिसके जरिए साइबर ठग लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं. जबलपुर में ऐसी एक घटना सामने आई है जिसमें किसी आम आदमी से नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी से ही लाखों रुपए की ठगी हो गई.

व्हाट्सएप नंबर पर भेजा शादी का कार्ड

शहर के हनुमानताल थाने में पदस्थ एएसआई रोहिणी शुक्ला के व्हाट्सएप नंबर पर उनके किसी रिश्तेदार ने एक वेडिंग इनविटेशन भेजा. लेकिन यह वेडिंग इन्विटेशन खोलना एएसआई को बहुत भारी पड़ गया एएसआई रोहिणी शुक्ला ने जैसे ही व्हाट्सएप नंबर पर आया वेडिंग इन्विटेशन ओपन किया चंद मिनट में ही उनका मोबाइल हैक हो गया.

APK फाइल डाउनलोड करते ही…

वेडिंग इन्विटेशन के जरिए APK फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई और फिर उनका पूरा मोबाइल साइबर ठगों के हाथों में चला गया. साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक करके एएसआई के बैंक खाते से 5 लाख रुपए उड़ा लिए. जैसे ही उनके बैंक खाते से पैसे काटना शुरू हुए उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे और उन्हें साइबर ठगी का एहसास हो गया.

साइबर सेल को दी सूचना

एएसआई रोहिणी शुक्ला ने तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दी जिसके बाद साइबर सेल की टीम ने बैंक अधिकारियों से मिलकर करीब 2 लाख रुपए तो होल्ड कर लिए लेकिन 3 लाख रुपए साइबर ठगों के खातों में चले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पताशाजी में जुट गई है. साथ ही उन खाता धारकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है.

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर ठग हर तरह से अपने जाल में लोगों को फंसा रहे हैं. लिहाजा केवल जागरूकता और सावधानी ही आपको साइबर ठगों से बचा सकती है.

ज़रूर पढ़ें