Vistaar NEWS

‘पूरे देश में लागू हो कचरे से बिजली बनाने की तकनीक…’, जबलपुर पहुंचे मंत्री तोखन साहू ने की वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की जमकर तारीफ

CG News

मंत्री तोखन साहू ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया निरिक्षण

MP News: भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी जबलपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और लोक-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सेवाओं में किए गए बेहतरीन नवाचारों के लिए उनके प्रयासों की जमकर सराहना की. इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बारी-बारी से नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के कार्यो के प्रगति की जानकारी दी. जनकारी के पश्चात मंत्री साहू ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यो की सराहना करते हुए अच्छे कार्यो के लिए सभी को बधाई दी और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में बेहतर रैंक प्राप्त करने की शुभकामनाए भी दी.

पूरे देश में लागू हो कचरे से बिजली बनाने की तकनीक – तोखन साहू

मंत्री तोखन साहू ने कठौन्दा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की तकनीक को लेकर कहा कि इस पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्लांट में बेहतरीन तरीके से कचरा का निपटान किया जा रहा है कठौन्दा स्थित प्लांट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तकनीक की बारीकी से जाना. उन्होंने शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें- आग बरसा रहा आसमान! MP में नौतपा की शुरुआत, खजुराहो-नौगांव फिर सबसे गर्म; 44 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बैठक के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही प्रगति और केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान राशि से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल इन्फॉर्मेशन सेन्टर के संचालन और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए चलाई जा रही हेरिटेज कन्जर्वेशन परियोजनाओं की प्रगति को सराहा, मदन महल ईको जोन के विकास और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की गई.

Exit mobile version