किसानों की बदलेगी किस्मत, होगा बड़ा फायदा! मात्र 10 रुपये के खर्च में होगी एक एकड़ फसल की कटाई

Jabalpur: जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने मिलकर एक ऐसे उपकरण को किसानों तक पहुंचा है जो महज 10 रुपए की लागत से एक एकड़ की फसल काट सकता है.

गेहूं की कटाई

Jabalpur: किसानों की आय को अगर दुगनी करनी है तो उनकी लागत को कम करना होगा.इसी मूल मंत्र को लेकर कृषि विभाग नए-नए प्रयोग कर रहा है जिसके तहत जबलपुर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने मिलकर एक ऐसे उपकरण को किसानों तक पहुंचा है जो महज 10 रुपए की लागत से एक एकड़ की फसल की कटाई आसानी से कर सकता है.

इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से गेहूँ की कटाई

जिले के ग्राम खजरी खरिया में किसानों के सामने इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से गेहूँ की कटाई का प्रदर्शन किया गया. फसलों की कटाई को आसान और किफायती बनाने के लिये डिजाइन की गई इस मशीन के प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने खुद इस मशीन को चलाकर देखा और किसानों से चर्चा की. कलेक्टर ने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों का का इस्तेमाल करने की अपील को, ताकि लागत कम कर उत्पादन को बढ़ाया जा सके.

कम लागत से होगी बड़ी बचत

इलेक्ट्रिक रीपर से गेहूँ की फसल कटाई का प्रदर्शन कृषक सचिन पटेल के खेत मे किया गया. नई तकनीक से फसल कटाई के प्रदर्शन के अवसर पर उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम, एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह, प्रोफेसर मोनी थॉमस भी उपस्थित थे. इस दौरान बताया गया कि पूरी तरह बैटरी और मोटर से संचालित इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से एक एकड़ में फसल की कटाई का खर्च मात्र 10 रुपये आता है और एक घण्टे में लगभग एक एकड़ में फसल की कटाई कर सकती है.

किसानों के लिये किफायती

किसानों के लिये किफायती साबित होने वाली यह मशीन चना से लेकर मक्का जैसी छोटी और बड़ी दोनों तरह की फसलों की कटाई करने में सक्षम है. इलेक्ट्रिक रीपर मशीन एक इंच से ऊपर से फसल की कटाई कर सकती है और एक बार चार्ज होने पर लगभग 5 से 6 घंटे तक कार्य कर सकती है.इसकी बैटरी लगभग 5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है.

इस मशीन की बैटरी रिमूवेबल होती

इलेक्ट्रिक रीपर मशीन की बैटरी रिमूवेबल होती है, जिससे इसके उपयोग में आसानी होती है. चार फीट चौड़ाई और बीस दांतों वाली लगभग 180 किलोग्राम वजन की इस मशीन की लागत 2 लाख 20 हजार रुपये है. मशीन में कटर को चालू करने या बंद करने, स्पीड एडजस्ट करने और मशीन को आगे या पीछे करने के लिये बटन और लीवर दिये गये हैं.जिसके जरिए किसान आसानी से इस मशीन का इस्तेमाल कर फसलों की कटाई को कर सकता है.

ज़रूर पढ़ें